छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका 21 व 22 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगेकलेक्टर ने बैठक लेकर सौंपे गए दायित्वों का अक्षरशः पालन करने के दिए निर्देशजिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका आगामी 21 एवं 22 मई को कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री डेका के दो दिवसीय प्रवास के दौरान समस्त प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करने तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी कर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। कलेक्टर ने आज सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें सौंपे गए दायित्वों का अक्षरशः पालन करने तथा सतर्कता व सजगता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही राज्यपाल के प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर को सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं राज्यपाल द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु आवश्यक तैयारी हेतु वनमण्डलाधिकारी कांकेर को दायित्व सौंपा है। इसी प्रकार श्री डेका के सम्पूर्ण प्रवास के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था एवं पास की व्यवस्था हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कांकेर श्री अरूण वर्मा तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री के.के. सरल को अधिकारी-कर्मचारियों के लिए आवश्यक सत्कार व्यवस्था जैसे सर्किट हाउस में भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था, चूना मार्किंग, आवश्यक टेंट, कुर्सी की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग श्री सतीश किण्डो को प्रवास के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु, विद्युत यांत्रिकी लोक निर्माण विभाग कांकेर के कार्यपालन अभियंता श्री राजेश टोप्पो को माइक, ध्वनि विस्तार यंत्र एवं एलईडी व्यवस्था, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री करण सोनकर को स्वागत संबंधी व्यवस्था, खनिज अधिकारी श्री सनत साहू को राज्यपाल हेतु स्मृति चिन्ह की व्यवस्था, डी.आई.ओ. एन.आई.सी. श्री रोहित असवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट प्रबंधक श्री घनश्याम साहू को कम्प्यूटर एवं इंटरनेट, वाई-फाई कनेक्शन की व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा गया है।
इसके अलावा जिला नगर सेनानी कांकेर श्री संजय मिश्रा को फायर ब्रिगेड एवं होम गॉर्ड संबंधी व्यवस्था, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ महेश सांडिया को राज्यपाल के संपूर्ण प्रवास के दौरान आवश्यक चिकित्सकीय व्यवस्था एवं लिबरी टेस्ट, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रा.) के निरीक्षण हेतु संपूर्ण व्यवस्था, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री धर्मेन्द्र मेश्राम को अन्य आवश्यक व्यवस्था सौंपी गई है।
इसी प्रकार जिला पंचायत के सभाकक्ष में उप संचालक पंचायत श्री कमल सिदार को जिला पंचायत में बैठक की संपूर्ण व्यवस्था, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री डिकेश कोमा को जिला पंचायत सभाकक्ष बैठक में राज्यपाल एवं अधिकारी-कर्मचारियों हेतु संपूर्ण जलपान की व्यवस्था हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग श्री ए.के. सिंह कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता (वि./यां.) श्री राजेश टोप्पो, वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक श्री बीरबल साहू, आदिवासी विकास विभाग सहायक संचालक सुश्री जया मनु, सहायक परियोजना अधिकारी श्री युवराज सलाम को कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल, जिला मिशन समन्वयक श्री रवि मिश्रा, सहा. परि. समन्वयक श्री नवनीत पटेल को सेंट्रल लाईब्रेरी में सम्पूर्ण व्यवस्था और मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका कांकेर श्री सोहेल कुमार को समस्त स्थलों सहित सेन्ट्रल लाईब्रेरी की साफ-सफाई हेतु कार्य सौंपा गया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आदेशानुसार करने हेतु निर्देशित किया है। बैठक में डीएफओ श्री हेमचन्द्र पहारे, अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम श्री अरूण वर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *