22 जुलाई का इतिहास : आज ही संविधान सभा में स्वीकारा गया था राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

नई दिल्ली: भारत की आजादी के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्व है। यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है। दरअसल, वह 22 जुलाई का दिन था जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था। राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस भारत के राष्ट्रीय ध्वज को औपचारिक रूप से अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया था। यह वो दिन था जब भारत ने स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले अपने राष्ट्रीय पहचान के इस महत्वपूर्ण प्रतीक को अपनाया। आज का दिन हमें देश के स्वतंत्रता संग्राम के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है।

एक अन्य घटना में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 19 जुलाई 1981 को एक प्रायोगिक संचार उपग्रह, एरियन पैसेंजर पेलोड एक्सपेरिमेंट (एप्पल) प्रक्षेपित किया था, जिसने उसी वर्ष 22 जुलाई को कार्य करना शुरू किया। एप्पल एक सी-बैंड ट्रांसपोंडर वाला प्रायोगिक संचार उपग्रह था। इस उपग्रह को फ्रेंच गुयाना स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रक्षेपण यान, एरियन द्वारा प्रक्षेपित किया गया था। एप्पल का सफल प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 

1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
1999 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने।

2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन संपन्न।

2003 : इराक में हवाई हमले में सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2012 प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2019: श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *