प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में रक्षाबंधन का त्योहार बड़े ही हर्ष उल्लास और धूमधाम से मनाया गया जिसमें ब्रम्हाकुमारी शानू दीदी ने संस्था के जुड़े सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उसका आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहां की रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बहन सबसे पहले अपने भाई को तिलक लगाती है तिलक लगाना अर्थात अपनी आत्मिक स्थिति में टिकना राखी बांधना अर्थात पवित्रता की प्रतिज्ञा करना अर्थात अपने मन बुद्धि वचन से शुभ सोचना दूसरों के लिए शुभकामनाएं करना तथा इस अवसर पर धार्मिक सामाजिक राजनीतिक तथा प्रतिनिधियों को राखी बांध कर पवित्र त्यौहार मनाया गया एवं अनेकानेक विभागों में जाकर जैसे बीएसएफ कैंप एसडीओपी पुलिस विभाग एडिशनल एसपी स्टेट बैंक जिला सहकारी बैंक वन विभाग कृषि अधिकारी एवम अनेका नेक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सहित पार्षद गन एवं पखांजुर सत्यानंद आश्रम के प्रमुख स्वामी नित्यानंद ब्रह्मचारी जी को परमात्म रक्षासूत्र बांधा गया और साथ ही साथ सभी को रक्षाबंधन के आध्यात्मिक रहस्य के बारे में प्रकाश डाला गया और सभी को सेवा केंद्र में आने का निमंत्रण दिया गया और सभी ने सेवाकेंद्र में आने का निमंत्रण स्वीकार किया इस मौके पर संस्था की ब्रम्हाकुमारी शानू दीदी और बीके अनिता बीके सीमा बीके प्रफुल बीके प्रदीप भाई आदि उपस्थित थे
