जिसने अगवा किया उसी से लिपटकर खूब रोया मासूम, किडनैपर के भी आ गए आंसू

राजस्थान के जयपुर से एक अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 महीने पहले अगवा हुए बच्चे किडनैपर से इस कदर लगाव हो गया कि जब पुलिस उसे उसके परिवार से मिलाने के लिए ले जाने लगी तो बच्चा किडनैपर को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। बच्चा किडनैपर से लिपटकर रोने लगा। बच्चे को बिलख-बिलख कर रोता देखा किडनैपर की आंखों में भी आंसू आ गए।

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें पुलिस बच्चे को ले जाने की कोशिश कर रही है और बच्चा किडनैपर से लिपटकर जोर-जोर से रोता नजर आ रहा है। इसके बाद आरोपी भी रो पड़ा। पुलिस जबरदस्ती बच्चे को आरोपी से छुड़ाकर उसकी मां के पास ले गई लेकिन बच्चा रोता रहा। मां के पास जाने के बाद भी वह चुप नहीं हुआ।

जानकारी के मुताबिक बच्चा करीब 14 महीने तक किडनैपर के पास था। लेकिन उसे नुकसान पहुंचाने के बजाय  किडनैपर ने बच्चे का खूब ख्याल रखा। उसे खिलौने और कपड़े भी लाकर दिए। इससे बच्चे को किडनैपर से ऐसा लगाव हो गया कि उससे छोड़ने को तैयार ही नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहचान तनुज चाहर के तौर पर हुई है और वह उत्तर प्रदेश का हेड कॉन्सटेबल बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *