संगम से मचपल्ली जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

कांकेर: संगम से मचपल्ली मुख्य मार्ग की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है, जिससे आम जनता को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण अब इसकी हालत जर्जर हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क काफी दिक्कतें पैदा कर रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारु रूप से हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *