दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां एक शख्स ने दिल्ली में आकर पत्नी के कथित बॉयफ्रेंड पर हमला कर दिया और कई बार चाकू घोंपा। इस वारदात को अंजाम देने से पहले शख्स ने पत्नी और उसके कथित बॉयफ्रेंड का कई महीनों तक पीछा भी किया। शख्स नेपाल में रहता था। जबकि पत्नी दिल्ली में रहती थी। उसका कथित बॉयफ्रेंड दिल्ली में ही रहता था और दोनों एक फैक्ट्री में काम करते थे।
शख्स को पत्नी पर शक हुआ तो कई महीनों तक उसका और पीड़िता का पीछा करता। पीछा करते हुए पहले वह मुंबई पहुंच गया। इसके बाद दोबारा नेपाल गया और फिर दिल्ली आकर उनका पीछा किया। महीनों तक दोनों पर नजर रखी। इसके बाद शनिवार को शख्स को कई बार ताबड़तोजड़ चाकू से वार कर दिया। आरोपी नेपाल में खाना बनाने का काम करता है। हमले के बाद पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां अस्पताल ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी और लड़का जब लगातार मिलते रहे तो उसके पति को गुस्सा आ गया। उसने दोनों से सवाल जवाब किया और लड़के पर कई बार चाकू से वार किया।
पुलिस की जांच के मुताबिक 27 साल की महिला और 32 साल का पीड़ित एक साथ काम करते थे। पति को कुछ महीने पहले ही उनके रिश्ते के बारे में पता चला था। इसके बाद उसने उनके हर कदम पर नजर रखनी शुरू कर दी। वह नेपाल से मुंबई गया और फिर वापस नेपाल आ कर दिल्ली पहुंचा। दोनों का पीछा करने के लिए पति ने अपने छोटे बच्चे, अपनी नौकरी, परिवार सब छोड़ दिया। इतना ही नहीं दिल्ली में जहां पत्नी और पीड़ित रहते थे, उसी के पास किराय के मकान में रहने लगा। उसने करीब 2-3 महीनों तक दोनों पर नजर रखी, इसके बाद शनिवार को शख्स को चाकू घोंप दिया। उसने शख्स पर कई बार चाकू से वार किया और फिर मौके से फरार हो गया। उधर पीड़ित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।