सेल्समैन बनकर घर आए बदमाश; महिला से सोने की चेन छीनकर फरार, CCTV में कैद घटना

बिहार के जमुई जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जब सेल्समैन बनकर घर पहुंचे दो बदमाशों ने गेट पर ही महिला से सोने की चेन लूट ली। लूट की ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने आए दो युवकों ने मौका पाकर घर से बाहर निकली महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। दोनों आरोपी सेल्समैन की ड्रेस में थे। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती, दोनों बदमाश लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।

महिला को भी इस बात की भनक नहीं लगी कि सेल्समैन की ड्रेस में भी चेन स्नेचर हो सकते हैं। घटना नगर परिषद क्षेत्र के सिरचंद नवादा मोहल्ला की है। जहां हेमलता देवी की सोने की चेन बदमाशों ने लूट ली। पीड़िता ने इस मामले में टाउन थाने में आवेदन देकर बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है। सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे दो युवक बाइक से आता है और गेट से पहले झांक कर घर में देखता है। इस दौरान हेमलता देवी पूजा करने गेट के पास आती है।

तभी एक युवक गेट के अंदर प्रवेश कर महिला से बर्तन साफ करने का पाउडर लेने की बात कहते हुए महिला के गले से सोने की चेन झपटकर बाहर निकलता है और कुछ दूरी के बाद बाइक से भाग जाता है। दोनों युवकों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद तो हो गयी है लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस सीसीसीटी की मदद से दोनों का पता लगाने में जुटी है। वहीं इलाके में ये घटना चर्चा की विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *