बीजेपी की महिला नेता से लूट, 2.5 लाख रुपये की गोल्ड चेन खींच ले भागे बदमाश, वारदात सीसीटीवी में कैद

जयपुर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो रहे हैं कि दिन-दहाड़े बीजेपी नेता की 2.5 लाख रुपये की चेन बाइक सवार बदमाश खींच ले भागे. विद्यानगर इलाके में स्कूटी पर सवार होकर जा रही भाजपा की महिला नेता साथ  बाइक सवार युवक ने सेकंड्स में चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दे डाला. बाइक सवार ने बीजेपी नेता के गले में पहनी में ढाई लाख की कीमती हीरों की चेन लूट ली और महिला नेत्री को स्कूटी से धक्का देकर फरार हो गया. महिला नेत्री को हाथ और पैर में चोट भी आई है. पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

पीड़िता राजुला तापड़िया ने बताया,  वर्तमान में वह स्थानीय विद्यानगर में बीजेपी महिला मोर्चा की नगर मंत्री हैं. बुधवार दोपहर  करीब 3:00 बजे पार्षद प्रियंका के साथ मीटिंग कर 10 स्क्वायर मॉल स्थित अपनी ऑफिस जा रही थीं.

इसी दौरान कुछ बदमाश उनकी स्कूटी का पीछा करते हैं और उसके बाद में चेन तोड़कर धक्का देकर गिरा देते हैं और फरार हो जाते हैं. जैसे ही यह घटना घटी, तुरंत राजुला चिल्लाईं तो लोग बदमाशों के पीछे भागे. लेकिन, बाइक सवार बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए.

पीड़ित महिला की शिकायत पर विद्यानगर थाना पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है. थाने कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

विद्यानगर थाना सीआई राकेश कुमार के अनुसार,राजुला के पति महेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. एक सीसीटीवी फुटेज में बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए नजर आ रहा है. संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर पुलिस ने छापेमारी भी की है.

बहरहाल, राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े हुई इस तरीके की घटना ने महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली भजनलाल सरकार की पोल खोल दी है. आए दिन हो रही घटनाओं से प्रदेश में महिलाएं अपने आपको बहुत कम सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *