हथेली की इन 5 रेखाओं में ही छिपा है जिंदगी का राज

हथेली की लकीरें और कुछ निशान अगर ठीक से समझ आ जाए तो हम जान जाएंगे कि हमारी जिंदगी कैसी रहने वाली है। जी हां हमारी हथेली की यही लकीरें हमारी जिंदगी के सारे राज खोलती हैं। अगर आप भी हाथ की लकीरों को किसी के पढ़वाना चाहते हैं तो ये काम आप अब खुद भी कर सकते हैं। कुछ छोटी-छोटी बातों को अगर आप समझ लेंगे तो आप भी आसानी से अपना हाथ पढ़ सकेंगे। बता दें कि हमारी हथेली में पांच सबसे मेन रेखाएं होती हैं। तो चलिए एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।

भाग्य रेखा: हथेली की ये रेखा किसी भी व्यक्ति के करियर और जीवन में मिलने वाली सफलता का संकेत देती है। इसे शनि रेखा भी कहा जाता है। हथेली में एकदम नीचे (मणिबंध) से शुरू होने वाली ये रेखा मध्यमा उंगली की ओर बढ़ती है। यहीं पर शनि पर्वत होता है। अगर किसी की हथेली में भाग्य रेखा गहरी और सीधी हो तो समझ जाइए कि उस शख्स के जिंदगी में सारे सुख मिलेंगे। अगर ये रेखा हल्की और आड़ी-तिरछी हो तो ऐसे व्यक्तियों को कई तरह की मुश्किलें आती हैं।

जीवन रेखा: ये हमारी हथेली की सबसे खास और महत्वपूर्ण रेखा मानी जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में इस लाइन को लाइफलाइफ भी कहा जाता है। ये अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच से निकलकर मणिबंध रेखा की ओर जाती है। इस रेखा के जरिए किसी भी व्यक्ति के हेल्थ और उसकी आयु को लेकर अनुमान लगा सकते हैं। अगर ये रेखा बीच में टूटी हुई है तो समझिए कि ऐसे व्यक्ति की जिंदगी में खूब परेशानियां आएंगी।

हृदय रेखा: ये रेखा हमारी छोटी उंगली यानी कि कनिष्ठिका से शुरु होती है। इसका अंत मध्यमा और तर्जनी के बीच होता है। आसानी से समझने के लिए अपनी हथेली की सबसे ऊपर वाला देखिए। इस रेखा के जरिए हम किसी भी व्यक्ति के इमोशनल साइड और उसके रिलेशनशिप के बारे में बताता है। साथ ही इस रेखा से ये भी पता चलता है कि कोई व्यक्ति डिसीजिन मेकर है या नहीं।

मस्तिष्क रेखा: इस रेखा के जरिए ये पता लगा सकते हैं कि कोई व्यक्ति कितना बुद्धिमान और टैलेंटेड है? मस्तिष्क रेखा को बुद्धि रेखा भी कहा जाता है। ये रेखा अंगूठे और तर्जनी उंगली के बीच से शुरू होती है।

सूर्य रेखा: हथेली में रिंग फिंगर के नीचे ही सूर्य रेखा होती है। अगर ये रेखा क्लियर तो इसे काफी शुभ माना जाता है। बता दें कि ये रेखा लकी लोगों की हथेली में ही होती है। इस रेखा के जरिए पता चलता है कि समाज में व्यक्ति का मान-सम्मान कितना है या फिर भविष्य में कैसा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *