बेटे ने थाने में घुसकर की मां की पिटाई: युवक को रोकने की कोशिश की तो,आरोपी ने पुलिसकर्मी को धमकी दी.

झारखंडके .रांची में बेटे की शिकायत करने पहुंची महिला की युवक ने थाने में पिटाई कर दी. युवक ने अपनी बहन का रिश्ता तुड़वाया जब मां शिकायत लेकर थाने पहुंची तो युवक भी उसके पीछे थाने पहुंचा और मां की पिटाई शुरू कर दी. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी ने जब युवक को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया. आरोपी ने पुलिसकर्मी को धमकी देते हुए कहा वह गोली मारकर उसकी खोपड़ी तोड़ देगा. मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला डोरंडा थाना क्षेत्र का है.

दरअसल रांची के अरविंदो नगर की रहने वाली रूही खानम नाम की महिला अपने बेटे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची. उसने बेटे अमान अहमद खान पर गाली गलौज, मारपीट करने और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी के साथ-साथ अपनी ही बहन के शादी का रिश्ता तुड़वाने सहित कई गंभीर आरोप लगाए.

पीड़ित महिला द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कर रही थी, इसी बीच पीड़ित महिला को खोजते हुए उसका बेटा अमान अहमद खान डोरंडा थाना पहुंचा. युवक थाने के सरिस्ता कक्ष में घुस आया और मां के साथ गाली गलौज करने लगा. डोरंडा थाने के सरिस्ता कक्ष मैं मौजूद पुलिसकर्मी धर्मराज पासवान ने आरोपी युवक अमान को गाली देने से मना करने लगा. पुलिसकर्मी की हिदायत पर आरोपी युवक उग्र हो गया और उसने सिपाही के साथ गाली गलौज करते हुए टेबल पर रखे कागजात को फेंक दिया.

आरोपी को ऐसा करने से मना करने पर युवक गुस्से में आकर और पुलिसकर्मी के कॉलर को पकड़ कर खींचते हुए कमरे के बाहर ले गया. युवक के इस हरकत से थाने में हड़कंप मच गया. वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मी जब बीच बचाव करने आए तो आरोपी ने धक्का मुक्की और मारपीट शुरू कर दी. बीच-बचाव में आए पुलिसकर्मियों को गोली मारकर खोपड़ी तोड़ देने की धमकी तक दे डाली. युवक को थोड़ी देर बाद वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने कब्जे में लेते हुए गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *