होम मिनिस्टर अमित शाह शाम को 5:30 बजे मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। वह भीमराव आंबेडकर को लेकर राज्यसभा में दिए अपने बयान को लेकर मचे विवाद पर सफाई दे सकते हैं। उन्होंने मंगलवार को संविधान पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि आज आंबेडकर-आंबेडकर का नाम जपना फैशन बन गया है। उन्होंने कहा था कि यदि ये लोग भगवान का इतना नाम लेते तो 7 जन्मों तक के लिए स्वर्ग मिल जाता। उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस के लीडर राहुल गांधी के अलावा उद्धव ठाकरे, मायावती, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव समेत विपक्ष के तमाम नेता उन पर भड़क गए हैं। उनसे माफी की मांग हो रही है तो पीएम मोदी से ऐक्शन लेने की अपील की जा रही है। इस बीच अमित शाह खुद ही मीडिया को संबोधित करने वाले हैं।