मुंबई: पाकिस्तान की ओर से कल रात ही भारत के 15 शहरों पर हमले की कोशिश नाकाम हो गई है। जिसके बाद पाकिस्तान के इस वार पर भारत ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है। भारत के इस एक्शन का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर होते हुए नजर आ रहा है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच में युद्ध का माहौल देखते हुए निवेशकों के मन में शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कई सवाल पनप रहे हैं। यही कारण है कि आज के प्री ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि आज के शुरूआती कारोबार में बीएसई के सेंसेक्स में सुबह 9 बजे 4500 अंकों की गिरावट आयी है, हालांकि बाद में इसमें सुधार भी हुआ है और जिसके कारण ये 1300 अंकों पर आ गया है और कुछ देर पहले रिकवरी के बाद ये गिरावट 300 अंकों की हो गई है। वर्तमान समय में बाजार में उथल पुथल देखने के लिए मिल रही है।