मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क पर हुए रेप कांड से हड़कंप मच गया है। वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

अब ऐक्शन की बारी उन लोगों पर है जो चुपचाप घिनौनी हरकत को देखते रहे। महिला को बचाने की बजाय 3-4 लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने ऐसे संदिग्धों की पहचान की है और अब उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी है।एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 

उज्जैन के आगर नाका इलाके में शराब पीने के लिए मजबूर करने के बाद महिला के साथ एक व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि बलात्कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह घटना सामने आई, जिसके बाद मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उज्जैन रेपकांड के बाद मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा, ‘हमने 3 से 4 संदिग्धों की पहचान की है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया और उसे वायरल किया। हमारी जानकारी के अनुसार, वे सभी अलग-अलग स्थानों पर हैं और पुलिस की टीमें उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही हैं।’ उन्होंने कहा कि पीड़िता की हालत स्थिर है और वह अपने घर पर है।

मामले के मुख्य आरोपी लोकेश ने महिला से शादी का वादा किया था। बुधवार को उसने महिला को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ बलात्कार किया। मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध रोकने के बजाय घटना का वीडियो बना लिया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *