किलर कॉमेडी फिल्म का टीजर रिलीज, क्रूज में चल रही पार्टी में होगा मर्डर

बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी हाउसफुल अपने पांचवे पार्ट के साथ आने के लिए तैयार हैं. फैंस भी हाउसफुल 5 के अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं, अब मेकर्स ने फैंस को तोहफा देते हुए हाउसफुल 5 का टीजर जारी कर दिया है. एक्टर अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर किया है. बता दें कि हाउसफुल 5 के टीजर में मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट को फैंस से मिलवा दिया है. कुल 18 कलाकार नजर इस फिल्म में नजर आने वाले हैं. टीजर में सब अपने अलग और कुल अंदाज में दिख रहे हैं. ये फ्रेंचाइजी 15 साल पहले शुरु हुई थी.

एक्टर अक्षय कुमार ने हाउसफुल 5 का टीजर शेयर करते हुए लिखा- ‘आज से 15 साल पहले… पागलपन शुरू हुआ! भारत की सबसे बड़ी फ्रैंचाइजी 5वीं किस्त के साथ वापस आ गई है, और इस बार यह सिर्फ अराजकता और कॉमेडी नहीं है…. बल्कि एक किलर कॉमेडी है! यहां पेश है हाउसफुल 5 का टीजर! फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.’

बता दें कि हाउसफुल 5 के टीजर की शुरूआत में सभी एक्टर्स क्रूज पर दिख रहे हैं. सभी एक पार्टी के लिए क्रूज पर दिख रहे हैं. जहां पर एक मर्डर हो जाता है. लेकिन मर्डर करने वाला किलर ने मौखाटा लगा रखा है. ये किलर कौन है और किसका मर्डर हुआ है ये देखने के लिए फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना पड़ेगा.

साजिद नाडियाडवाला की अपकमिंग फिल्म हाउसफुल 5 में एक लंबी चौड़ी स्टारकास्ट दिखने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन , रितेश देशमुख , संजय दत्त , फरदीन खान , नाना पाटेकर , जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया , चंकी पांडे, जॉनी लीवर , श्रेयस तलपड़े , निकितिन धीर , दिग्गज एक्टर रंजीत, आकाशदीप साबिर , जैकलीन फर्नांडिज , नर्गिस फाखरी , चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा नजर आने वाले हैं. टीजर में बस लाल परी गाना बैकग्राउंड में बजता नजर आ रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *