हाइवे पर काफी देर से खड़ी थी सफेद रंग की कार, जब पहुंची पुलिस तो अंदर मिली पांच लाशें

तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुडुकोट्टई-त्रिची मदुरै हाइवे पर नवसमुथिरम के पास खड़ी एक कार के अंदर पांच शव पाए गए जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई.

नवसमुथिरम के पास हाइवे पर एक सफेद वैगनआर खड़ी मिली. यह देखकर सड़क के विपरीत दिशा में एक इमारत के चौकीदार ने पुलिस को इसकी सूचना दी. जब पुलिस की एक टीम जांच करने पहुंची तो वाहन के अंदर पांच लोगों को मृत देखकर हैरान रह गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शवों की पहचान सेलम के मणिगंदन, उनकी पत्नी निथ्या और उनके परिवार के अन्य लोगों के रूप में की गई है. शुरुआती जांच से पता चला है कि मणिगंदन कृष्णागिरी में एक व्यवसाय करता था जो काफी घाटे में था. इससे उसे बड़ा नुकसान हुआ था.

अब पुलिस आत्महत्या के एंगल से इस मामले की जांच कर रही है लेकिन यह देख रही है कि मणिगंदन पुदुकोट्टई क्यों आया था. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए पुदुकोट्टई सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ने आगे की जांच के लिए मौके से कई सबूत एकत्र किए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *