चौकी इंचार्ज के कई लड़कियों से संबंध, छेड़छाड़ करने वाले दरोगा के खिलाफ पत्नी भी उतरी,

कानपुर के बैड टच के मामले में सस्पेंड फेथफुलगंज चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। बुधवार को दरोगा की पत्नी ने अपर पुलिस आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने अपर आयुक्त को गजेंद्र सिंह के उत्पीड़न का दर्द बयां किया। दरोगा की पत्नी ने कहा कि मेरे चौकी इंचार्ज पति के कई लड़कियों से संबंध है। अपर पुलिस आयुक्त ने जांच करके कार्रवाई का आदेश दिया है।

बार एसोसिएशन हाथरस के अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, दरोगी की पत्नी के पिता पूर्व उपाध्यक्ष हाथरस बार एसोसिएशन स्वराज सिंह, पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन नरेश त्रिपाठी के साथ पुलिस ऑफिस में चौकी इंचार्ज की पत्नी प्रियांशी चौधरी पहुंची। उन्होंने पुलिस अफसरों को बताया कि मेरी शादी सितंबर, 2023 में गजेंद्र सिंह से हुई थी।

मुझे शुरू में गजेंद्र के बारे में ज्यादा कुछ पता नहीं था। मगर जब साथ रही, तब दरोगा की अश्लील हरकतों के बारे में पता चलने लगा। मैंने उसको अलग-अलग महिलाओं से फोन पर बात करते हुए पकड़ा। कहता था कि यह सब सरकारी कामकाज हैं। बात करनी पड़ती है। मुझे कभी मोबाइल नहीं देखने देता था। काफी खोजबीन करने पर एक महिला दरोगा से गजेंद्र के संबंध सामने आए। गजेंद्र से सवाल किए, मगर उन्होंने सही जवाब नहीं दिए थे। मेरे सिर पर पिस्टल रख दी थी।

पत्नी ने बताया कि शादी के एक महीने बाद मैं कानपुर में शिफ्ट हुई। मुझे तब उनके बारे में कुछ पता नहीं था। मगर जब मैं उनके साथ रहने लगी। तब अश्लीलता के बारे में पता चलने लगा। चरित्र शुरू से ही खराब था। फोन पर लड़कियों से लंबी-लंबी बात करना, मुझसे छुपाना। ड्यूटी जा रहे हैं, तो वहां से लड़कियों के नम्बर लेकर बात करना। पोस्टिंग के दौरान महिला दरोगा के साथ भी संबंध हैं। विरोध करने पर वह मुझे मारता था और सिर पर पिस्टल रखकर डराता और धमकाता भी था। चाकू दिखाकर धमकाया। इसलिए चौकी इंचार्ज के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *