‘फिर तोते से बोली मैना…’, पुलिस चौकी के अंदर चाकू लेकर रील बना रही महिला

रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर लाइक्स और व्यूज बटोरने का खुमार लोगों में इस कदर चढ़ चुका है कि लोग कहीं भी और कभी भी कैमरा और म्यूजिक ऑन कर वीडियो बनाने लगते हैं. इसी तरह का एक वीडियो अब लखनऊ से सामने आया है जिसमें एक महिला पुलिस चौकी के अंदर रील बनाती हुई नजर आ रही है.     

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो लखनऊ का है. इसमें एक महिला पुलिस चौकी के अंदर चाकू लेकर वीडियो बनाती हुई नजर आ रही है. महिला चाकू लेकर पुलिस चौकी के अंदर से बाहर निकलते हुए वीडियो रील बना रही है. 

यही नहीं महिला का मोहल्ले के अंदर भी चाकू लेकर वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम हिमांशी यादव है, जो लखनऊ के थाना पारा हंस खेड़ा चौकी की निवासी है. यह वीडियो हिमांशी यादव की प्रोफाइल से अपलोड किया गया है. फिलहाल पुलिस वीडियो की जानकारी जुटा रही है.

इसी तरह लखनऊ के आजम नौशाद अंसारी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं. उन्हें लोग सलमान खान के डुप्लीकेट के रूप में जानते हैं. अक्सर उन्हें सार्वजनिक स्थलों पर रील बनाते हुए देखा जाता है जिसके चलते कई बार उसे मुसीबत का सामना भी करना पड़ चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *