कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस का तीखा विरोध पूरे प्रदेश में चल रहा है।

इसी कड़ी में गुरूवार को कांग्रेस के विरष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्य के राज्यपाल रामेन डेका से मुलाकात करेगा। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त को राजभवन मार्च कर कांग्रेसी विधायक राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और शिकायत दर्ज करायेंगे। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर तथ्यों को भी राज्यपाल के सामने रखा जायेगा। नेताप्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों का दल राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात करेगा।

पार्टी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 24 अगस्त को कांग्रेस प्रदेश भर में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर धरना- प्रदर्शन करेगी। इससे पहले वो राजभवन मार्च करेगी। कांग्रेसका कहना है कि विधायक यादव को राजनीतिक विद्वेष से झूठे आरोप में फंसाया गया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि किसी भी हालत में विधायक यादव के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

कांग्रेस ने विधायक की गिरफ्तारी का सच लोगों को बताने के लिए सभी जिलोें में प्रदर्शन के साथ ही प्रेस कांफ्रेस करने का भी ऐलान किया है। इसके लिए जिला स्तर पर वरिष्ठ नेताओं की जवाबदारी तय कर दी है। रायपुर शहर व ग्रामीण के लिए धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, शिवकुमार डहरिया व इंद्र साव है। सक्ति के लिए रामकुमार यादव व बालेश्वर साहू, दुर्ग शहर-ग्रामीण व भिलाई के लिए रविंद्र चौबे, अरूण वोरा को प्रभारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *