रोहित शेट्टी के शो में मचा रहे धमाल, अब बिग बॉस में नजर आएंगे ये दो ‘खिलाड़ी’?

रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 14 फिनाले की ओर बढ़ रहा है। बहुत ही जल्द फैन्स के सामने विनर का नाम होगा। इस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो के खत्म होने के बाद कलर्स पर बिग बॉस 18 का आगाज होगा। सोशल मीडिया पर संभावित कंटेस्टेंट के नामों की चर्चा हो रही है। इन नामों में रोहित शेट्टी के शो के दो खिलाड़ियों का नाम भी सामने आया है। खबर है कि खतरों के खिलाड़ी के दो कंटेस्टेंट को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। 

बिग बॉस से जुड़ी खबरें देने वाले इंस्टाग्राम पेज की जानकारी के मुताबिक, रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 के करणवीर मेहरा और गश्मीर महाजनी को बिग बॉस 18 के मेकर्स ने अप्रोच किया है। हालांकि, इन नामों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, गश्मीर से शो के मेकर्स अभी बातचीत कर रहे हैं। वहीं, करणवीर मेहरा का नाम शो के लिए लगभग कंफर्म है। बता दें, सोशल मीडिया पर कुछ वक्त पहले यह चर्चा थी की करणवीर मेहरा ने खतरों के खिलाड़ी का टाइटल जीत लिया है। शो में करणवीर मेहरा और गश्मीर दोनों ही स्टंट को अच्छे से परफॉर्म करते हैं। करणवीर मेहरा तो शो के पहले फाइनलिस्ट भी बन गए हैं। 

करणवीर मेहरा और गश्मीर का नाम सुनकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। एक फैन ने कमेंट करके लिखा कि मैं इन दोनों को शो में देखना चाहता हूं, दोनों बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। वहीं, एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि मुझे लगता है शिल्पा शिंदे ने दोनों को बिग बॉस में जाने के लिए मनाया होगा। वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा कि करणवीर बिग बॉस मटेरियल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *