वे डरे हैं और ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं…; दिल्ली में गठबंधन की बात पर केजरीवाल को कांग्रेस का जवाब

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुछ ही समय बकी रह गया है। आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आ रही है। आप ने चुनाव प्रचार के साथ कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है। इसके साथ ही आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में किसी से गठबंधन नहीं करेगी यानी केजरीवाल ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इनकार कर दिया है।

कुछ समय पहले कांग्रे की तरफ से भी कुछ ऐसा ही बयान सामने आ चुका है। लेकिन क्या कांग्रेस आप के बगैर दिल्ली में चुनाव लड़के लिए तैयार है और अरविंद केजरीवाल के फैसले पर उनकी क्या राय है इसका जवाब कांग्रेस नेता उदित राज ने दिया है।

केजरीवाल के गठबंधन से इनकार करने वाले बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा इस मामले तो दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पहले ही कह दिया था कि कोई गठबंधन नहीं होगा। फिर कहां से बात आती है। इसका मतलब यह है कि वह डरे हुए हैं और ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि कांग्रेस समझौता कर ले। वरना जब बात पहले ही साफ हो गई है तो दोबारा होनी ही नहीं चाहिए।

वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि बगैर आम आदमी पार्टी के दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है तो इस पर उन्होंने कहा, हमारा सामाजिक आंदोलन है और जो भी सामाजिक न्याय की बात करेगा उसे फायदा पहुंचेगा। हम बैठेंगे और आंकलन करेंगे कि हम कहां है लेकिन यह तो तय है कि हम कमजोर है। अब कितने कमजोर है, कितने मजबूत है, इसका आंकलन मैं नहीं कर पाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *