छठ का तीसरा दिन, जानिए यूपी में संध्या अर्ध्य का समय

कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर गुरुवार शाम बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर पहुंचेंगी। इस खास दिन पर महिलाओं के साथ पूरा परिवार सूर्यास्त के समय घाटों पर अपने परिजनों के साथ भगवान भास्कर व छठी मइया का पूजन अर्चन करेगा। आईए जानतें है कि यूपी के लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, देवरिया, बलिया, कुशीनगर, आजमगढ़, प्रयागराज, घोसी, कानपुर, आगरा में आज सूर्यास्त का समय क्या होगा?

आज के सूर्यास्त का टाइम

लखनऊ सूर्यास्त का समय- 05:20

गोरखपुर सूर्यास्त का समय- 05:10

वाराणसी सूर्यास्त का समय- 05:14

गाजीपुर सूर्यास्त का समय- 05:11

देवरिया सूर्यास्त का समय- 05:09

बलिया सूर्यास्त का समय- 05:08

कुशीनगर सूर्यास्त का समय- 05:20

आजमगढ़ सूर्यास्त का समय- 05:09

प्रयागराज सूर्यास्त का समय- 05:19

घोसी सूर्यास्त का समय- 05:10

कानपुर सूर्यास्त का समय- 05:22

आगरा सूर्यास्त का समय- 05:31

मेरठ सूर्यास्त का समय- 05:28

घाटों पर आस्थावान सपरिवार पहुंचने लगेंगे

गुरुवार को दोपहर से ही घाटों पर आस्थावान सपरिवार पहुंचने लगेंगे। वहीं चार दिवसीय महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद घरों में महाप्रसाद के रूप में ठेकुआ को बनाने के लिए घरों में देर रात तक तैयारियां चलती रही। इसके अलावा बड़ी-बड़ी दौरी में मौसमी फलों के साथ अन्य पूजन सामग्रियों को सहेज कर रखा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *