Who is Nikita Casap? अमेरिकी पुलिस ने विस्कॉन्सिन स्टेट में रहने वाले एक 17 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम निकिता कैसाप है। उस पर अपने माता-पिता के की हत्या आरोप है। हालांकि पुलिस ने मामले में जब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने जो खुलासे किए, उसे सुनकर अमेरिकी पुलिस और खुफिया एजेंसी FBI भी शॉक्ड हो गई। इस 17 साल के लड़के ने दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Assassination Plan) के मर्डर की खौफनाक साजिश रच रहा था। हालांकि इस काम के लिए उसे पैसे की कमी हो रही थी। इसके लिए उसने माता-पिता की ही हत्या कर दी, जिससे घर में मौजूद सारे पैसे लेकर भाग जाए और बाद में उन्हीं पैसों की मदद से राष्ट्रपति ट्रंप को मारकर मौजूदा सरकार को गिरा दे। यह मामला अब अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बन गया है। बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनाव प्रचार के दौरान दो बार जानलेवा हमला हुआ था। इस हमले में वे बच गए थे। राष्ट्रपति बनने के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप पर हत्या का खतरा मंडराता रहा है। इस खुलासे के बाद अमेरिका में राष्ट्रीय सुरक्षा पर चिंता गहराने लगी है। एक खुले संघीय वारंट में कहा गया है कि अमेरिकी राज्य विस्कॉन्सिन के 17 साल के किशोर निकिता कैसाप पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने और उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने का आरोप है। इसी इरादे के तहत उसने अपने माता-पिता की हत्या भी की थी। फिलहाल नाबालिग आरोपी युवक का नाम निकिता कैसाप है, जो अब पुलिस की हिरासत में है। निकिता के पास कुछ लिखित दस्तावेज और मैसेज मिले हैं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ हत्या की साजिश रचे जाने के संकेत मिले हैं।
अमेरिका की वाउकेशा काउंटी कोर्ट के अनुसार निकिता पर 1-2 नहीं बल्कि कुल 9 आरोप लगे हैं। उसने अपने माता-पिता की हत्या करके उनके शवों को छिपा दिया। इसके अलावा निकिता ने तीन बार ट्रंप को मारने की साजिश रची। इसके लिए उसने बकायदे पूरी प्लानिंग बनाई और भारी तबाही मचाने वाले हथियारों का इस्तेमाल करने की कोशिश की।