पंत की इस बड़ी गलती ने LSG के हरवाया मैच, फिर धोनी ने दिखाया अपना असली अवतार

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल 2025 के 30वें मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने कुल 166 रन का स्कोर रखा। चेन्नई की टीम ने इस स्कोर को 3 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए इस मुकाबले में जीत के हीरो कप्तान धोनी और शिवम दुबे रहे। हांलाकि चेन्नई के लिए शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने शानदार शुरुआत दी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद अगले 22 रन के अंदर एक विकेट और 111 रन पर पांच विकेट पेवेलियन जा चुके थे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आए। स वक्त चेन्नई को जीत के लिए 30 बॉल में 56 रन की जरूरत थी। वहीं, लखनऊ के स्पिन गेंदबाज शानदार गेंदाबाजी कर रहे थे। लेकिन धोनी ने मैच की स्थिति को समझते हुए बल्लेबाजी की। जब गेंद को रोकना था रोका और जैसे ही मौका मिला तो बाउंड्री भी लगाई। धोनी की इस पारी के लिए उन्हें ‘सुपर स्ट्राइकर ऑप द मैच’ और ‘प्लेयर ऑप द मैच’ का अवॉर्ड भी दिया गया।

पंत ने इस मुकाबले में सबसे बड़ी गलती 17वें ओवर के दौरान की। 17वें ओवर में उन्होंने स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को ओवर नहीं दिया। इस वक्त क्रीज पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। इस वक्त वो बिश्नोई को गेंद थमा सकते थे। लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने बिश्नोई की जगह शार्दुल ठाकुर को ओवर दे दिया। यही से मैच चेन्नई सुपर किंग्स की ओर मुड़ गया। इस ओवर में चेन्नई सुपर किग्स ने 13 रन बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *