ये शोषण बर्दाश्त के बाहर हो गया, मुझे न्याय चाह‍िए’ मलयालम एक्ट्रेस Minu Muneer

मलयालम सिनेमा इन दिनों बड़े विवादों से जूझ रहा है. हाल ही में, मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को होने वाली समस्याओं को लेकर हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद से इंडस्ट्री कटघरे में आ गई है. सेक्सुअल असॉल्ट के आरोप के बाद इंडस्ट्री के दो बड़े नामों, एक्टर सिद्दीकी और फिल्ममेकर रंजीत ने, इंडस्ट्री की दो बड़ी फिल्म संस्थाओं में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 

अब मलयालम इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मीनू कुरियन ने इंडस्ट्री के कुछ एक्टर्स और टेक्नीशियन्स पर फिजिकल और वर्बल अब्यूज के आरोप लगाए हैं. मीनू ने जिन लोगों पर आरोप लगाए हैं उनमें मलयालम इंडस्ट्री के बड़े नामों में से एक, एक्टर मुकेश और एक्टर-CPIM विधायक मुकेश का नाम शामिल है. मीनू का फेसबुक प्रोफाइल पर नाम मीनू मुनीर है और उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में ही लोगों पर संगीन आरोप लगाए हैं. 
अपनी फेसबुक पोस्ट में मीनू ने लिखा, ‘मलयालम इंडस्ट्री में मुझपर फिजिकल और वर्बल अब्यूज की घटनाओं को रिपोर्ट करने के लिए ये लिख रही हूं, जिसमें शामिल थे: मुकेश, मनियन पिल्ला राजू, इदावेला बाबू, जयसूर्या, एडवोकेट चंद्रशेखरन, और प्रोडक्शन कंट्रोलर- नोबल और विचु. 

2013 में एक प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान मैं इन व्यक्तियों के हाथों शारीरिक और मौखिक शोषण का शिकार हुई. मैंने इनके साथ कोऑपरेट करने और काम करते रहने की कोशिश की, लेकिन ये शोषण बर्दाश्त के बाहर हो गया.’ 

मीनू ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना की वजह से उन्हें मलयालम फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर चेन्नई में शिफ्ट होना पड़ा. उन्होंने आगे बताया, ‘मैंने इस शोषण के खिलाफ केरला कौमुदी के एक आर्टिकल में बात की थी जिसका टाइटल था- ‘एडजस्टमेंट’ करने में कोऑपरेट न करने के कारण मीनू ने छोड़ी मलयालम इंडस्ट्री.’ 

‘मैंने जो पीड़ा और ट्रॉमा सहा उसके लिए अब न्याय और जवाबदेही चाहती हूं. इनके जघन्य अपराधों पर एक्शन लेने के लिए अब मैं आपका साथ चाहती हूं. इस मुद्दे पर अटेंशन देने के लिए आपका धन्यवाद’, मीनू ने लिखा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *