‘ये हमारी रणनीति का हिस्सा है…’, हरियाणा में बीजेपी के CM बदलने को लेकर बोले अर्जुन राम मेघवाल

हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है. इस चुनावी माहौल के बीच आजतक अपने खास कार्यक्रम ‘पंचायत आजतक’ का आयोजन कर रहा है. कार्यक्रम में तमाम सत्र आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें विभिन्न सियासी दलों के नेता हिस्सा ले रहे हैं. इस सत्र में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शिरकत की और तमाम सवालों के जवाब दिए.

उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और भाजपा मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. हमारा मुद्दा दो ही है एक है गुड गवर्नेंस औ दूसरा है डेवलेपमेंट. 

हरियाणा में बीजेपी ने चेहरा क्यों बदला? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ये हमारी रणनीति का हिस्सा है, हर राजनीतिक दल ऐसा करता है. इससे चुनाव का कोई ताल्लुक नहीं है. ये हमारा संसदीय बोर्ड तय करता है.

आरक्षण के मुद्दे को लेकर मेघवाल ने कहा, ‘कांग्रेस का चरित्र ही ऐसा है. जब 1951 में बाबा साहेब  नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा देते हैं तब भी वह कहते हैं कि नेहरू जी आपने कहा था कि हम ओबीसी कमीशन बनाएंगे लेकिन आपने नहीं बनाया. इस्तीफे के चार पांच कारण थे उनमें से एक ये भी था. आरक्षण के विरोध में नेहरू जी थे, उन्होंने मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर कहा था कि मुझे आरक्षण पसंद नहीं है. फिर इंदिरा जी ने काका कालेकर समिति को दबा दिया. राजीव गांधी, जब मंडल कमीशन की रिपोर्ट संसद में आई वो दो घंटा 43 मिनट बोले वो भी रिजर्वेशन के खिलाफ.. ये अब पक्ष ले रहे हैं. अब उन्होंने अमेरिका में जाकर ये बयान दिया, इसका मतलब उनके दिमाग में है कि आरक्षण खत्म करना है.’

राहुल गांधी के बयान पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, ‘अमेरिका में जाकर राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं था लेकिन वो भूल गए कि वो दो जगह से चुनाव जीत गए. उन्होंने संस्थाओं को लेकर कया बयान दिया, पूरा देश कह रहा है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था.अमेरिका में जो हमेशा भारत के खिलाफ जाकर बोलते हैं उनके साथ जाकर आप फोटो भी खिंचा रहे हो, चर्चा भी कर रहे हो, क्या संदेश दे रहे हो भाई?

विपक्ष के मुद्दों को लेकर आपको बैकफुट पर जाना पड़ता है? इस सवाल पर अर्जुनराम मेघवाल ने कहा, ‘यानि सरकार को सुनना नहीं चाहिए क्या? हमने 100 दिन में 100 फैसले लिए तो कैसे कमजोर है यह सरकार और मजबूत निर्णय लिए हैं और हर सेक्टर में लिए हैं. ये वक्फ वाला भी उसी का हिस्सा है. वन नेशन, वन इलेक्शन भी उसका ही हिस्सा है. 2047 तक हमारा लक्ष्य विकसित भारत बनाने का है. विपक्ष का काम है विरोध करना, वो करें. हम अपने काम में लगे हैं.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *