सबसे अधिक बेरोजगारी के मामले में टॉप पर ये राज्य, जानिए दिल्ली-UP का हाल

दुनिया के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश के रूप में भारत की आर्थिक विकास गाथा इसकी विशाल एवं शिक्षित मानव पूंजी से लाभ मिला है. इसके विपरीत, भारत के शिक्षित युवाओं को अधिक बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था और श्रम बाजार के बीच असंतुलन को दर्शाता है. आधिकारिक आंकडों के अनुसार केरल में युवा बेरोजगारी दर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश में सबसे कम है.

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) द्वारा जारी एक सर्वे रिपोर्ट से पता चला है कि केरल में 15-29 वर्ष आयु वर्ग में बेरोजगारी दर 29.9% है, जिसमें महिलाओं में बेरोजगारी दर 47.1% और पुरुषों में 19.3% है. 

महिलाओं की बेरोजगारी दर बढ़ी
पीएलएफएस के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2023-24 में 3.2% यानी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, जबकि महिलाओं के लिए बेरोजगारी दर पिछले वर्ष के 2.9% से बढ़कर 3.2% हो गई. युवा बेरोजगारी दर दोहरे अंकों में 10.2% थी, जिसमें महिलाओं में यह दर 11% और पुरुषों में 9.8% थी. 2022-23 में 15-29 आयु वर्ग के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 10% थी.

UT लक्षद्वीप 15-29 वर्ष आयु वर्ग में सबसे अधिक बेरोजगारी दर के साथ सूची में सबसे ऊपर है, जहां 36.2% की दर दर्ज की गई है, जिसमें महिलाओं में बेरोजगारी 79.7% और पुरुषों में 26.2% है. इसके बाद एक अन्य UT-अंडमान और निकोबार द्वीप है, जहां बेरोजगारी दर 33.6% है. महिलाओं में बेरोजगारी दर 49.5% और पुरुषों में 24% है. नागालैंड (27.4%), मणिपुर (22.9%) और अरुणाचल प्रदेश (20.9%) में भी युवा बेरोजगारी दर अधिक दर्ज की गई, जबकि गोवा में यह दर 19.1% थी.

सबसे अधिक बेरोजगारी दर वाले टॉप 10 भारतीय राज्य/केंद्र शासित प्रदेश-

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशपुरुष बेरोजगारी (%)महिला बेरोजगारी (%)कुल बेरोजगारी (%)
लक्षद्वीप26.27        9.7336.2
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह         2449.533.6
केरल           19.3 47.129.9
नागालैंड            27.926.627.4
मणिपुर           19.927.5 22.9
लद्दाख11.4 38.3 22.2
अरुणाचल प्रदेश            21.919.620.9
गोवा            13.23119.1
पंजाब           16.7 24.518.8
आंध्र प्रदेश            16.419.717.5

वहीं दूसरी ओर दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत कई राज्य सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में से हैं. सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में मध्य प्रदेश का हाल ज्यादा अच्छा है. उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी दर 9.8 फीसदी दर्ज की गई है.

सबसे कम युवा बेरोजगारी दर वाले टॉप 10 भारतीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश

रैंक    राज्य/केंद्र शासित प्रदेशपुरुष बेरोजगारी (%)महिला बेरोजगारी (%)कुल बेरोजगारी (%)
मध्य प्रदेश           2.8 2.12.6
गुजरात            3.32.73.1
झारखंड         4.8 1.5 3.6
दिल्ली            4.64.84.6
छत्तीसगढ़           6.65.86.3
दादरा और नगर हवेली            7.83.76.6
त्रिपुरा            6.86.76.8
सिक्किम            8.36.87.7
पश्चिम बंगाल        8.5109
उत्तर प्रदेश            9.312.39.8

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि जुलाई 2023 से जून 2024 की अवधि में 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बेरोजगारी दर डबल डिजिट में थी. वहीं शहरी क्षेत्रों में, कुल युवा बेरोजगारी दर 14.7% थी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 8.5% से कम थी. शहरी क्षेत्रों में महिलाओं में कुल बेरोजगारी दर 20.1% थी जबकि ग्रामीण क्षेत्र में 8.2% थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *