180 करोड़ रुपये से देहरादून-हरिद्वार, रुद्रप्रयाग में होंगे यह काम, अस्पताल, सड़क-सीवरेज योजना को ग्रीन सिग्नल

उत्तराखंड की विकास योजनाओं के लिए केंद्र से अच्छी खबर आई। केंद्र सरकार ने विशेष सहायतित योजनाओं के लिए 180.82 करोड़ रुपये की किस्त मंजूर कर दी। यह पैसा उत्तराखंड के 25 विभिन्न प्रोजेक्ट के निर्माण के लिए मिला है।

वित्त मंत्रालय ने किस्त मंजूर करते हुए योजनावार बजट आवंटन का ब्योरा भी भेजा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे विकास से जुड़े अहम प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा।

– देहरादून हर्रावाला में 300 बेड का कैंसर अस्पताल, त्यूणी में 100 बेड का अस्पताल, ओम सिटी और कुसुम विहार में सीवरेज योजना, मसूरी सीवरेज योजना, विकासनगर के ढालीपुर में पावर सिस्टम, जेल विभाग कर्मियों के लिए आवास निर्माण

-हरिद्वार बालिका छात्रावास, चमोली में पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के लिए 11 केवी की पावर लाइन, एमएलसीपी पार्किंग, जल निकासी योजना, जेल कर्मियों के लिए आवास निर्माण

– रुद्रप्रयाग मद्महेश्वर में 15 मेगावाट एसएचपी और कोटकी में नर्सिंग कॉलेज का उच्चीकरण

– टिहरी देवप्रयाग, कीर्तिनगर, बौराड़ी, लंबगांव, हिंडोलाखाल, घनसाली तिलवाड़ा मार्ग आदि जगह पार्किग निर्माण, आस्थापथ, मुनिकीरेती में जल निकासी सिस्टम

– चंपावत एएफबी नैनीयलगांव प्रोजेक्ट

– नैनीताल इंद्रानगर सीवरेज योजना एवं प्रदूषण नियंत्रण कार्य और एमएलसीपी पार्किंग, मल्लीताल में पार्किंग

– यूएसनगर बाईपास रोड, लक्ष्मीपुर माइनर का पुनर्निर्माण, जेल विभाग कर्मियों के लिए आवास निर्माण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *