जो चुनाव टालते हैं वह हारते हैं; अखिलेश यादव ने उपचुनाव से पहले BJP पर बोला हमला

समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने आज इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो चुनाव टालते हैं, वह हारते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग और भाजपा ने चुनाव आगे खिसका दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शायद भाजपा कुछ विशेष तैयारी करना चाहती होगी। वह तैयारी न कर पाई होगी इसलिए ऐसा किया गया है।

पूर्व सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री बार-बार कहते हैं कि रामपुर बना दूंगा। इसका मतलब मुख्यमंत्री हमारे कार्यकर्ताओं को वोट डालना नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार चलेगी नहीं, गिरेगी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद केंद्र सरकार गिर जाएगी। साथ ही जोड़ा कि लखनऊ वाले तो खुद ब खुद गिर जाएंगे।

अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारों से हर वर्ग नाराज है। किसान परेशान है, व्यापारी जीएसटी से त्रस्त है, नौजवान और बेरोजगार भी दुखी हैं। माताएं बहने भी इस सरकार से खुश नहीं हैं। कर्मचारी ओल्ड पेंशन चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ ऐसा माहौल कभी नहीं रहा। साथ ही कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि इस माहौल का लाभ उठाएं। अपने बूथ को मजबूत करें।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सवाल भी किया कि क्या वह अपना बूथ जीत आएंगे?अखिलेश यादव ने गाजियाबाद डिस्ट्रिक कोर्ट में हुए लाठी चार्ज पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आखिर किसका गुस्सा वकीलों पर उतारा। ऐसा नहीं होना चाहिए था। अब सब पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *