आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत ,छह घायल

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके मे बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई 6 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा।
यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। महिलाएं जशपुर जिले के भैंसामुड़ा में खेत में धान की रोपाई कर रही थी। इस दौरान बिजली गिरने से कुल 9 महिलाएं घायल हुई थी, जिसमें तीन की मौत हो गई। बाकी 6 लोगों का इलाज चल रहा।
पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी ने बताया, ग्राम चंदागढ़ अंतर्गत कई लोगों पर बिजली गिरने की सूचना मिली है। मृतकों के मुआवजा राशि का प्रकरण तैयार किया जा रहा है। इस प्राकृतिक आपदा से जनहानि के मामले में चार-चार लाख रुपए का मुआवजा पीड़ित परिवार को मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *