जिले अब तक 131667 किसानों से 822286.72 टन धान खरीदा गया

महासमुंद . खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान सुचारू रूप से जारी है। नोडल अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि 9 जनवरी तक 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 131667 किसानों से 822286.72 टन धान खरीदा गया, जिसकी राशि 1891 करोड़ 21 लाख रुपए किसानों को वितरित की गई। 

उन्होंने बताया कि जिले के उपार्जन केन्द्रों में 2 करोड़ 52 लाख 41 हजार 430 बारदाना प्राप्त हुआ है। जिसमें एक करोड 26 लाख 39 हजार 62 नया बारदाना है। एक करोड़ 5 लाख 27 हजार 77 बारदाना मिलर से प्राप्त, 16 लाख 35 हजार 663 पीडीएस से प्राप्त तथा किसानों से 4 लाख 39 हजार 628 बारदाना प्राप्त हुआ है। 2 करोड़ 14 लाख 21 हजार 344 बारदाने का उपयोग उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। अभी 38 लाख 20 हजार 86 बारदाना शेष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *