मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों का रखें ध्यान,जानें झाड़ू रखने का सही तरीका

घर की साफ-सफाई में रोजाना झाड़ू का इस्तेमाल किया जाता है। यह साफ-सफाई के साथ घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर कर सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है। वहां मां लक्ष्मी का वास होता है, लेकिन घर में झाड़ू से जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। परिवार के सदस्यों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स..

वास्तु के अनुसार, अगर झाड़ू टूट हो गई हो या पूरी खराब हो चुकी हो, तो उसे तुरंत घर बाहर निकाल देना चाहिए।

वास्तु में ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा को देवी-देवताओं की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में झाड़ू नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन आगमन के मार्ग में रुकावट आती है।

वास्तु के अनुसार, आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इस दिशा का संबंध अग्नि से हैं। मान्यता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से में नकारात्मक विचार ज्यादा आ सकते हैं।

वास्तु में झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा उत्तर-पश्चिम दिशा मानी गई है। मान्यता है कि इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

कहा जाता है कि घर में किचन और पूजाघर में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

ऐसा कहा जाता है कि झाड़ू नाली के पास नहीं रखना चाहिए और न ही झाड़ू में पैर लगाना चाहिए।

झाड़ू को खड़ा करके रखना भी ठीक नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को हमेशा जमीन में लेटा कर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *