मध्य प्रदेश से ब्यूरो रिपोर्ट राजेश शर्मा नलखेड़ा। नगर में राम भक्त परिवार के युवाओं द्वारा अनोखी पहल करते हुए सड़कों पर बैठी गायों को दुर्घटना से बचाने के लिए गाय के दोनों सींग पर रेडियम की लाल पट्टी लगाई जा रही है।गाय के सींग पर रेडियम की लाल पट्टी लग रहे राम भक्त परिवार के सदस्यो ने बताया कि सड़कों पर कई गाये बैठी रहती है जो प्रतिदिन वाहनों की टक्कर से घायल हो रही है इनमें से कई गाये उपचार के अभाव में दम तोड़ रही है।उक्त दुर्घटना को रोकने के लिए राम भक्त परिवार के सदस्यों द्वारा रात्रि में नगर के विभिन्न चौराहों पर बैठी गायों के सींग पर रेडियम की लाल पट्टी लगाने का निर्णय किया गया।उन्होंने बताया कि रात्रि में अंधेरे के कारण वाहन चालकों को सड़क पर बैठी गए नजर नहीं आती है जिसके चलते दुर्घटना घट जाती है लेकिन अब गाय के सींग पर रेडियम की लाल पट्टी लग जाने से दूर से ही वाहन चालकों को रेडियम की चमक दिख जाने से घटना पर अंकुश लगेगा।राम भक्त परिवार के सदस्यों द्वारा शनिवार की रात्रि को भैंसोदा मार्ग , सरदार पटेल चौराहा आमला मार्ग एवं शिवाजी चौराहे पर बैठी गायों के सींग पर रेडियम की पट्टी लगाई गई। सदस्यों ने बताया कि पूरे नगर में सड़कों पर बैठी गायों के सींग पर रेडियम की पट्टी लगाई जाएगी।उक्त पुनीत कार्य में राम भक्त परिवार के सदस्य महेंद्र कुशवाह, सोनू पांचाल, सक्षम शर्मा, अमन वाल्मीकी, गोविंद पांचाल, राहुल दसलानिया, सुनील पांचाल, एवं यश प्रजापति निरंतर सेवाएं देकर गायों के सींग पर रेडियम की लाल पट्टी लग रहे हैं।