आज समाधान शिविरों का मुख्यमंत्री साय करेंगे निरीक्षण

रायपुर । छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है। इस अभियान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अलग-अलग जिलों में औचक निरीक्षण पर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री साय आज शुक्रवार सुबह 10 बजे वे औचक निरीक्षण के लिए रवाना होंगे और समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।

“सुशासन तिहार” के तहत चौपाल लगाकर वे लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित निराकरण के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। इस अभियान में लोगों से आवेदन लिए जा रहे हैं ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *