आज का मौसम: 22 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कब होगी मानूसन की एंट्री

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। तेजी से बढ़ते हुए दिल्ली की दहलीज पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्साें में मानसून की एंट्री हो गई है। अब केवल दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून के आने की सामान्य तिथि 26 से 27 जून है, लेकिन इस बार 4-5 दिन पहले आने की संभावना है।

मानसून राजस्थान के 50 प्रतिशत हिस्से में पहुंच चुका है। आज के लिए 30 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं मध्यप्रदेश के दो जिले भिंड और मऊगंज को छोड़कर पूरे राज्य में मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी थी। शुक्रवार को यहां भी इसकी एंट्री हो गई।

उत्तर प्रदेश में दो दिन के अंदर मानसून ने लखनऊ समेत 56 जिलों को कवर कर लिया है। यूपी के सिर्फ 19 जिले में एक्टिव होना बाकी है। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

21 जून तक इन राज्यों में पहुंचा

इस मानसून ने देश में समय से पहले दस्तक दी। 4 राज्यों को छोड़कर अब तक पूरे देश में मानसून पहुंच चुका है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम, बंगाल, गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने 22 जून के लिए उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, हिमाचल, असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि केरल, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं 23 जून को हिमाचल, सिक्किम, बंगाल,म मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, गोवा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *