टॉस और प्लेइंग 11: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल सीजन 18 के 62वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने है। RR के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान संजू सैमसन ने इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में बदलाव किया है। युद्धवीर सिंह की वापसी हुई है। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई और संजू सैमसन की अगुवा वाली राजस्थान के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है और दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। आज इस मुकाबले में दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सम्मान के साथ अपना सीजन खत्म करना चाहेंगी। खासकर राजस्थान के लिए, जिनका यह इस सीजन का आखिरी मैच है।

This image has an empty alt attribute; its file name is CSK-vs-RR-IPL-2025-2-1024x576.jpg

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच शुरू होने से पहले इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, CSK बनाम RR के हेड-टू-हेड आंकड़ों और मैच से जुड़ी बाकी जरूरी अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is CSK-vs-RR-IPL-2025-5-1024x576.jpg

CSK ने अपने पिछले मैच में KKR को हराया था। उस मैच में डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्धशतक लगाया था। वहीं शिवम दुबे ने भी उम्दा पारी खेली थी। मध्यक्रम के उम्दा प्रदर्शन के बीच CSK की टीम शीर्षक्रम से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वहीं RR को अपने पिछले मैच में PBKS के खिलाफ 10 रन से हार मिली थी। उस मैच में RR के गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए थे। RR अपने लीग के आखिरी मैच को जीतकर सीजन का समापन करने का प्रयास करेगी।

चेन्नई बनाम राजस्थान के मुकाबलों में किसका पलड़ा है भारी?

चेन्नई बनाम राजस्थान की भिड़ंत में अब तक CSK का पलड़ा थोड़ा सा भारी रहा है। RR और CSK की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 16 मैच CSK ने अपने नाम किए हैं और 14 मैच में RR को जीत मिली है। IPL 2025 की पहली भिड़ंत में RR ने CSK को 6 रन से हराया था।

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

This image has an empty alt attribute; its file name is Arun-jetli-stedium-delhi-1024x512.jpg

अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग है। तेज आउटफील्ड और छोटी सीमाएं बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे में उन्हें विकेट निकालने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं। स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है और उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। इस स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो काफी कठोर और सपाट है।

अरुण जेटली स्टेडियम में IPL के आंकड़े

अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 94 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 45 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 48 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 168 रन है। यहां उच्चतम स्कोर SRH (266/7 बनाम DC, 2024) और न्यूनतम DC (83, बनाम CSK, 2013) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी क्रिस गेल (128 बनाम DC, 2012) ने खेली थी।

अरुण जेटली स्टेडियम में चेन्नई और राजस्थान का प्रदर्शन

CSK ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 8 में उन्हें जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर CSK का सर्वोच्च स्कोर 223 रन है। RR ने दिल्ली में 13 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत मिली है और 8 में शिकस्त मिली है। RR ने इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 220 रन बनाया है।

चेन्नई और राजस्थान की प्लेइंग 11

This image has an empty alt attribute; its file name is CSK-vs-RR-IPL-2025-1.jpg

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)

आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स (RR)

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल

मैच कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच IPL 2025 का यह मैच आप अपने स्मार्टफोन में JioCinema ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, टेलीविजन पर Star Sports के चैनलों पर भी मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *