नोएडा में दर्दनाक हादसा, कार से 2 इंजीरनियर को कुचल दिया;

नोएडा में फोर्टिस अस्पताल के पास बीती रात दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात कार के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क पर पैदल जा रहे दो इंजीनियरों को कुचल दिया। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को 30 वर्षीय सुभाष पांडे तथा नीरज पांडे मूल निवासी उत्तराखंड सेक्टर-62 के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने नीरज पांडे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि सुभाष का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोनों नोएडा के विभिन्न कंपनियों में इंजीनियर के रूप में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *