“प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने की CM साय से मुलाकात, दी न्यायिक सेवा में सफलता की शुभकामनाएं”

प्रशिक्षु न्यायाधीश, CM विष्णु देव साय, न्यायिक सेवा


रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर के प्रशिक्षु न्यायाधीशों से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने न्यायिक सेवा में चयनित सभी प्रशिक्षु न्यायाधीशों को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उन्हें भविष्य में समाज और न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक सशक्त और महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करती है और समाज में न्याय व्यवस्था को मजबूत करती है। उन्होंने न्यायाधीशों से अपील की कि वे निष्पक्षता, संवेदनशीलता और संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि ये प्रशिक्षु न्यायाधीश अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और न्याय व्यवस्था में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा:
“आप सभी के कंधों पर समाज और न्याय व्यवस्था से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां होंगी। न्यायपालिका आम जन के अधिकारों की रक्षा और न्याय व्यवस्था में जनता के विश्वास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है।”

इस मौके पर विधि विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती सुषमा सांवत, छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी की संचालक श्रीमती निधि शर्मा तिवारी और अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *