दो लड़कियों का एक ही लड़के पर आया दिल, परिवार बना रोड़ा तो तीनों घर से हुए फरार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से कुछ नाबालिगों द्वारा प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. जहां के शाहपुर थाना के अंतर्गत रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां एक नाबालिग लड़के के साथ घर से फरार हो गईं. इसके बाद उन्हीं लड़कियों में से एक के घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों को बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया.

पुलिस के मुताबिक गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र मानस नगर की रहने वाली दो लड़कियां, जो सहेली हैं. एक ही लड़के के साथ घर छोड़ने को राजी हो गईं. एक दिन दूध लेने के बहाने घर से बाहर निकली एक लड़की, जब दोबारा घर वापस नहीं आई तो उसके घर वालों ने पुलिस को तहरीर दी.

इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि उसी मोहल्ले में पास में रहने वाली एक और लड़की लापता है. इसके बाद जब पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर के माध्यम से छानबीन करना शुरू किया, तब पता चला कि दो लड़कियां, जो नाबालिग थीं, एक नाबालिग लड़के के साथ भाग गईं थीं.

मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों के एक ही लड़के से प्यार था. यही वजह थी कि तीनों एक साथ रहना चाहते थे. लेकिन घरवालों के विरोध व डर से तीनों ने घर छोड़कर भागने का फैसला किया.एक लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस और सीडीआर की मदद से तीनों को बिहार के हथुआ से बरामद कर लिया. इसके बाद दोनों लड़कियों को परिजनों को सौंप दिया. जबकि नाबालिग लड़के के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *