भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर अवैध संबंध का आरोप, चाचा ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भाजपा युवा मोर्चा के ​नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगा है। एक शिकायती पत्र में राहुल पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगा है। ये आरोप कोई और नहीं उनके चाचा ने ही लगाया है। अब पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

जानकारी के अनुसार, मामला बेमेतरा जिले के सिलहट गांव का है। दरअसल, राहुल टिकरिया पर उनके ही चाचा ने गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें उन्होंने कहा कि राहुल की वजह से चाचा का घर बर्बाद हो गया। पूरा परिवार बिखर गया। पत्र में रविकांत ने समाज के अध्यक्ष से राहुल पर कड़ी सामाजिक कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर पत्र सामने आने के बाद अब कांग्रेसियों ने इसे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *