2026 का केंद्रीय बजट – गरीब, मज़दूर, युवा और महिलाओं का बजट – सावित्री जगत

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमान निर्मला सीतारमण जी द्वारा पेश किए गए 2026 के केंद्रीय बजट का हार्दिक स्वागत करते हुए, श्रीमती सावित्री जगत ने इसे राष्ट्र निर्माण की दिशा में गरीब, मज़दूर, युवा और महिलाओं का बजट बताया है।

श्रीमती सावित्री जगत के अनुसार, यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के सिद्धांत को मूर्त रूप देते हुए एक आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के संकल्प को आगे बढ़ाता है। उन्होंने बजट में समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों की आकांक्षाओं को केन्द्र में रखे जाने की सराहना की।

श्रीमती जगत ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि एक ऐसी कार्ययोजना है जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की प्रगति का मार्गदर्शन निहित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बजट में घोषित योजनाओं का क्रियान्वयन उसी दक्षता और ईमानदारी से होगा, जिस दृष्टि से इसे तैयार किया गया है।

अंत में, उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य की प्राप्ति में एक महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *