केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घायल जवानों से की मुलाकात

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चले 21 दिवसीय बड़े ऑपरेशन में घायल हुए जवानों का हालचाल जानने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचे। शाह ने घायल जवानों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और देश की ओर से धन्यवाद व सम्मान प्रकट किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।

ऑपरेशन कर्रेगुट्टा: नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई
यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से सटी तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में चलाया गया था, जिसमें सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच 21 बार मुठभेड़ हुई थी। इस अभियान में 18 जवान घायल हुए थे, जिनमें से कुछ को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया।

गृहमंत्री शाह ने असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। गृहमंत्री शाह ने इन सभी जवानों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और उनकी साहसिक भूमिका की सराहना की।

कर्रेगुट्टा ऑपरेशन में घायल जवानों से मुलाकात कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश अपने वीरों को कभी अकेला नहीं छोड़ता। यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके त्याग और शौर्य के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *