Up News : निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की खंगाली जा रही कॉल डिटेल

लखनऊ. निलंबित आईएएस अभिषेक प्रकाश के करीबी माने जाने वाले निकांत जैन की कॉल डिटेल की जांच हो रही है. पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल खंगाली है. सोलर कारोबारी से रिश्वत मांगने के मामले में विजिलेंस ने अपनी जांच तेज कर दी है. पुलिस ने निकांत जैन के मोबाइल की डिलीट चैट की डिटेल्ड जानकारी तलब की है. जिसके बाद फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने निकांत के मोबाइल की चैट रिकवर की है. विजिलेंस ने इन्वेस्ट यूपी से भी सूचनाएं मांगी है. अब SIT भी जल्द ही निकांत जैन से जेल में पूछताछ करेगी.

बता दें कि बीते तीन अप्रैल को विजिलेंस ने इस मामले में इन्वेस्ट यूपी के निलंबित सीईओ अभिषेक प्रकाश के बेहद करीबी निकांत जैन के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) का ब्योरा लिया. साथ ही पुलिस से निकांत जैन की इन्ट्रोगेशन रिपोर्ट भी मांगी है. इस मामले में 20 मार्च को गोमती नगर थाने में निकांत जैन के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद निकांत को गिरफ्तार कर लिया गया था. निकांत पर इन्वेस्ट यूपी के एक अधिकारी के कहने पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *