यूपी पुलिस के सिपाही ने फेसबुक फ्रेंड से होटल में किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख भी वसूले

यूपी के लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक सिपाही की हरकतों से वर्दी दागदार हो गई। दरअसल आगरा पीएसी में तैनात एक सिपाही फेसबुक फ्रेंड से होटल में रेप किया। फिर उसने अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। जानकारी के मुताबिक उसने गर्भपात भी करा दिया। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला के मुताबिक 2022 में एटा के रहने वाले सिपाही विकास यादव से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। महिला का पति से विवाद चल रहा है। जब इस बात की जानकारी सिपाही को हुई तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। जनवरी 2023 में उसने महिला को लुलु मॉल बुलाया। फिर वहां से चारबाग के एक होटल ले गया। जहां नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। सिपाही ने अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर 20 लाख रुपये भी ऐंठ लिए। जून 2023 में कोर्ट मैरिज की लेकिन साथ रहने को 15 लाख रुपये मांगने लगा। गर्भपात भी करा दिया। अब पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

कन्नौज में घर में घुसकर दलित महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में मंगलवार को आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया गया। पीआरवी में तैनात सिपाही ने नशे में धुत होकर रविवार रात पति को फंसाने की धमकी देकर न सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की बल्कि उससे मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर जांच के बाद एसपी ने ये कार्रवाई की। सिपाही की बर्खास्तगी की खबर से महकमे में हड़कंप मच गया।

थाना तालग्राम क्षेत्र में डायल 112 पीआरवी पुलिस का सिपाही उमेश चंद्र रविवार रात शराब के नशे में नगर के एक मोहल्ला निवासी दलित महिला के घर में घुस गया। महिला अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के विरोध करने पर सिपाही ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर मोहल्ले में स्थापित देवी पंडाल से लोग पहुंचे और सिपाही की हरकतों का विरोध किया। सिपाही ने लोगों के साथ भी गाली गलौज की। इसपर लोगों ने सिपाही को पीट दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *