ऐसी-वैसी नहीं होगी कश्मीर जाने वाली वंदे भारत, भारतीय रेलवे ने किया बड़ा बदलाव

भारतीय रेलवे अगले साल की शुरुआत में यात्रियों को बड़ी सौगात देने वाली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से श्रीनगर तक पहली वंदे भारत ट्रेन चलने जा रही है। इस ट्रेन के जरिए लोग कश्मीर की यात्रा कर सकेंगे और खूबसूरत घाटियों का लुत्फ उठा सकेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जनवरी, 2025 में इस वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। यह वंदे भारत पिछले ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा फीचर्स वाली होगी।

‘इकनॉमिक टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली से श्रीनगर चलने वाली वंदे भारत में स्पेशल तरीके की हीटिंग फीचर्स होंगे। इस ट्रेन को विशेष तौर पर ऐसे इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां पर तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच जाता है। मालूम हो कि ठंड में कश्मीर घाटी में जमकर बर्फबारी होती है और घाटी का नजारा देखने लायक होता है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, “कश्मीर की यात्रा के लिए चेयर कार वैरिएंट वंदे भारत ट्रेन के डिजाइन में बदलाव किया गया है। प्लंबिंग और पानी की टंकियों के लिए विशेष हीटिंग व्यवस्था होगी, ड्राइवर के सामने के लुकआउट ग्लास के लिए एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट और कई मॉडर्न सुरक्षा सुविधाएं होंगी।”

उन्होंने बताया, “ड्राइवर कैब के सामने के लुकआउट ग्लास को विशेष रूप से एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट के साथ विकसित किया गया है। ये एलिमेंट सब-जीरो तापमान में ग्लास को डीफ्रॉस्ट रखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *