ग्वालियर, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यक्रम स्थलों के दो किलोमीटर की परिधि में नो फ्लाई जोन घोषित किया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार श्री धनखड़ कल वायुसेना के विशेष विमान द्वारा एयरबेस विमानतल ग्वालियर पहुंचेंगे। वे ग्वालियर प्रवास के दौरान महाराज बाड़ा पर जियो साइंस म्यूजियम के उदघाटन कार्यक्रम और जीवाजी विश्वविद्यालय में महाराज श्रीमंत जीवाजीराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे ‘जयविलास पैलेस’भी जायेंगे।