अमिताभ बच्चन को लेकर विद्या बालन के मन में थी एक ख्वाहिश, सालों बाद बिग बी ने कर दी पूरी

विद्या बालन और कार्तिक आर्यन हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 में आए। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 के प्रमोशन के लिए आए थे। तीनों ने साथ में काफी मस्ती की। इस दौरान का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें विद्या, बिग बी से अपने दिल की बात करती हैं। वह कहती हैं कि बिग बी को लेकर उनकी एक ख्वाहिश थी जो अधूरी रह गई थी। लेकिन अब सालों बाद बिग बी ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा कर दिया है।

विद्या, बिग बी से कहती हैं कि मेरा हमेशा से सपना था कि आपके साथ आज रपट जाएं तो हमें ना उठाइयो गाने पर डांस करूं, लेकिन क्योंकि फिल्म पा में वह उनकी मां बनी थीं तो उन्होंने इस गाने की बजाय उनके साथ मंकी डांस किया।

विद्या ने कहा, पा की शूटिंग के दौरान एक सीन था बच्चन सर के साथ। मैं आज रपट जाए तो हमें ना उठाइयो गाने पर डांस करना था, लेकिन मैं आपकी मां का किरदार निभा रही थी तो मैंने मंकी डांस किया। ख्वाहिश अधूरी रह गई सर।

बिग बी फिर विद्या को स्टेज पर डांस करने के लिए कहते हैं। दोनों ने फिर इसी गाने पर डांस किया। बिग बी ने आखिरकार विद्या की इस पुरानी ख्वाहिश को पूरा कर ही दिया।

इस वीडियो पर फैंस दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। सभी को दोनों का डांस पसंद किया। कोई कमेंट कर रहा है कि मजा आ गया दो टैलेंटेड एक्टर्स को साथ देखकर। एक ने लिखा कि दोनों को फिर साथ कास्ट कर दो कोई।

बिग बी की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म वेट्टियां रिलीज हुई है जिसमें उनके साथ रजनीकांत हैं। दोनों काफी लंबे समय बाद एक फिल्म में नजर आए हैं। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *