हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं. यहां पहले कांग्रेस ने बढ़त बनाई, अब बीजेपी को बहुमत मिलते हुए दिख रहा है. कुल मिलाकर हरियाणा में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूपिंदर सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं. राज्य की इन VIP सीटों पर क्या हाल है. यहां किस पार्टी के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है या कौन सा बड़ा चेहरा पीछे चल रहा है.
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा और भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, सिरसा से गोपाल कांडा, रानिया से रंजीत चौटाला, उचाना कलां से दुष्यंत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव, तोशाम सीट से श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं.