पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से पहले रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी.
विनेश ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि रेलवे सेवा जीवन का सबसे यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. रेलवे परिवार की हमेशा आभारी रहूंगी.
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिए गए इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूंगी.
बता दें कि विनेश और बजरंग पूनिया आज आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे. दोनों के हरियाणा चुनाव लड़ने की अटकलें हैं.