टेस्ट से संन्यास लेते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली

वृंदावन: 12 मई को भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से ही लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच अब वह अपनी जिंदगी की अगली पारी शुरू करने से पहले आज मंगलवार को संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने वृंदावन पहुंच गए हैं।

वहीं, इस दौरान विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी नजर आई हैं। विराट और अनुष्का वृंदावन स्थित श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक रुके। इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद से आध्यात्मिक चर्चा की। यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का संत प्रेमानंद से मिले हैं, वह अक्सर उनके आश्रम में आते रहते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ने पहली बार 4 जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। इसके बाद इसी साल 10 जनवरी को वे अनुष्का संघ वृंदावन पहुंचे और संत प्रेमानंद से मुलाकात की।
गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते विवाद और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के कारण आईपीएल लीग स्थगित होने के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा की। प्रेमानंद महाराज ने उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर मन को शांत किया।

इस दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का अपने बच्चों के साथ दो बार संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं। वे 4 जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को आश्रम आए थे।

जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अगले महीने में भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि, अब बीसीसीआई के सामने ये बड़ा चैलेंज है कि वह रोहित की जगह टीम की कमान किसे सौंपे और कोहली की जगह टीम में किसे शामिल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *