विराट कोहली की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उसे देखकर फैन डर गए हैं। उन्हें चिंता सताने लगी है कि कहीं किंग कोहली अब ODI को भी तो अलविदा नहीं कह देंगे? कुछ फैन तस्वीर देखकर दंग हैं तो कुछ उनसे मिन्नत के अंदाज में कह रहे कि प्लीज अब कोई और बम मत गिराना। आखिर तस्वीर में ऐसा क्या है?
तस्वीर में वह लंदन में शाश किरन नाम के शख्स के साथ दिख रहे हैं। विराट कोहली की सफेद दाढ़ी यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है। इससे पहले इतनी सफेद दाढ़ी में उनकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई थी। वह 37 साल के हैं लेकिन तस्वीर में वह जैसे दिख रहे हैं, उससे कई फैन दंग हो जा रहे हैं।
इसके साथ ही फैंस को चिंता सताने लगी है कि कहीं उनका पसंदीदा स्टार अब जल्द ही वनडे क्रिकेट को भी टाटा-बाय-बाय न कह दे।
द लास्ट डांस नाम के एक हैंडल ने लिखा है, ‘उन्होंने दाढ़ी तक नहीं रंगा है। ओडीआई रिटायरमेंट आ रहा है!!’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कोहली ने सही ही कहा था कि उन्हें हर 4 दिन पर दाढ़ी को रंगना पड़ता है।’ एक यूजर ने लिखा कि कोहली पूर्व खिलाड़ी की तरह दिख रहे हैं। एक ने तो यहां तक लिख दिया कि वह 50 साल के लग रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘अपनी दाढ़ी रंगिए नहीं हो आपके लिए हम लोग ये कर देंगे, लेकिन एक और बम मत गिराना।’
एक यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा है, ‘कोहली भैया, दाढ़ी पे कलर लगा लिया करो, धोनी से भी बूढ़े लग रहे हो।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भाई अपनी दाढ़ी को नहीं रंग के वनडे से रिटायरमेंट की तैयारी कर रहा है।’
एक यूजर ने लिखा कि कोहली में अब क्रिकेट के लिए कोई भूख नहीं दिख रही। वह बहुत निराश दिख रहे हैं। वह अपने शीर्ष दिनों के मुकाबले एकदम अलग किसी सफेद दाढ़ी वाले अंकल की तरह दिख रहे हैं।